भारतीय बाजार में पहले से ही अपनी मजबूत पकड़ बना चुकी TVS ने अब युवाओं को ध्यान में रखते हुए एक और बड़ा धमाका किया है। कंपनी ने अपना नया और पावरफुल स्कूटर TVS Ntorq 150 लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1.19 लाख से ₹1.29 लाख के बीच रखी गई है। शानदार डिज़ाइन और बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ यह स्कूटर कई एडवांस्ड फीचर्स से लैस है, जो इसे बाजार में मौजूद अन्य स्कूटरों से अलग बनाते हैं।
Contents
TVS Ntorq 150 डिज़ाइन और आकर्षक रंग
TVS Ntorq 150 का डिज़ाइन सिंपल रखा गया है, लेकिन इसे मॉडर्न लुक देने के लिए कई अहम बदलाव किए गए हैं। स्कूटर में क्वाड लैंप्स, LED प्रोजेक्टर हेडलाइट और शार्प टेललाइट दी गई है। यह चार शानदार कलर ऑप्शंस – सिल्वर, टर्बो ब्लू, रेड और ग्रीन में उपलब्ध है, ताकि ग्राहक अपनी पसंद का रंग चुन सकें।
TVS Ntorq 150 पावरफुल इंजन और परफॉर्मेंस
इस स्कूटर में 149cc एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 13.2 hp पावर और 14.2 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें इंजन को बूस्ट करने के लिए Integrated Starter Generator (ISG) भी मौजूद है। खास बात यह है कि इसमें किक-स्टार्ट का विकल्प नहीं दिया गया है।TVS Ntorq 150 एडवांस्ड फीचर्स की भरमार
Ntorq 150 कई स्मार्ट और सेफ्टी फीचर्स से लैस है। इसमें दो राइडिंग मोड्स – स्ट्रीट और रेस 2, ट्रैक्शन कंट्रोल और सिंगल-चैनल ABS शामिल हैं। साथ ही यह स्कूटर प्रीमियम फीचर्स जैसे स्मार्टफोन-स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी, जियो-फेंसिंग, ब्लूटूथ कॉल्स, म्यूजिक कंट्रोल, क्रैश अलर्ट और Alexa सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा इसमें 22 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज और USB चार्जिंग की सुविधा दी गई है। डिस्प्ले की बात करें तो टॉप-स्पेक वेरिएंट में 5-इंच का TFT स्क्रीन मिलता है, जो Apache RTR 310 जैसा है। जबकि बेस मॉडल में LCD TFT डिस्प्ले दिया गया है।
किससे होगी टक्कर
भारतीय बाजार में TVS Ntorq 150 का सीधा मुकाबला Hero Xoom 160 और Yamaha Aerox 155 से होगा। Hero Xoom 160 की शुरुआती कीमत ₹1.49 लाख है, ऐसे में Ntorq 150 किफायती विकल्प साबित हो सकती है। अब देखना यह होगा कि क्या यह स्कूटर भारतीय ग्राहकों का दिल जीतकर अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकल पाती है।यह भी पढ़ें:
🧿Jio LYF 5G लॉन्च, ₹9,999 में 200MP कैमरा और 5000mAh बैटरी और 5G धमाका!
