अगर आप बाइक चलाने को सिर्फ सफर नहीं बल्कि एक अनुभव मानते हैं, तो Triumph Bonneville T100 आपके लिए ही बनी है। इसमें विंटेज मोटरसाइकिल्स का क्लासिक चार्म है, साथ ही इसमें लेटेस्ट इंजन और मॉडर्न सेफ्टी फीचर्स भी शामिल हैं। यही वजह है कि यह उन राइडर्स की पहली पसंद है, जो विंटेज स्टाइल और आधुनिक तकनीक दोनों को साथ लेकर चलना चाहते हैं।
लेगेसी
सबसे पहले बात करते हैं इसके लेगेसी की। Bonneville फैमिली की शुरुआत 1956 में हुई थी और तब से यह दुनियाभर के बाइक प्रेमियों की पसंद बनी हुई है। T100 और T120 इसके नए वर्ज़न हैं, जो अपनी जड़ों से जुड़े रहते हुए भी आज के समय की जरूरतों को पूरा करते हैं। इस सीरीज़ की खासियत यह है कि यह नॉस्टैल्जिया का अहसास कराती है और साथ ही नई टेक्नोलॉजी का भरोसा भी देती है। 
डिज़ाइन
Triumph Bonneville T100 का डिज़ाइन अपनी सादगी में भी शानदार लगता है। राउंड हेडलाइट, ड्यूल-पॉड इंस्ट्रूमेंट कंसोल, टीयर्ड्रॉप फ्यूल टैंक और लंबी सीट इसे क्लासिक लुक देते हैं। इसके स्पोक व्हील्स और डबल-साइडेड पीशूटर एग्जॉस्ट इसे और भी रेट्रो फील कराते हैं। अगर आपको पुरानी क्लासिक बाइक्स का लुक पसंद है, तो यह आपके लिए परफेक्ट है।
इंजन
इंजन की बात करें तो इसमें 900cc BS6 पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है, जो 64.1 bhp की पावर और 80 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। 270-डिग्री क्रैंक और 5-स्पीड गियरबॉक्स इसे स्मूद और पावरफुल बनाते हैं। चाहे आप शहर की सड़कों पर चलाएं या हाईवे पर, T100 हर जगह बैलेंस और कम्फर्ट देती है।
फ्रेम और सस्पेंशन
फ्रेम और सस्पेंशन की बात करें तो इसका फ्रेम ट्यूबुलर स्टील ट्विन क्रैडल पर बना है। फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में ड्यूल स्प्रिंग्स दिए गए हैं, जो हर सड़क पर स्मूद राइड सुनिश्चित करते हैं। इसके 18-17 इंच स्पोक व्हील्स बाइक की स्थिरता को और मजबूत बनाते हैं।
ब्रेकिंग और सेफ्टी
सेफ्टी के लिए इसमें फ्रंट पर 310mm डिस्क और रियर पर 255mm डिस्क दिया गया है। इसके अलावा, ABS सिस्टम भी मौजूद है, जिससे अचानक ब्रेक लगाने पर स्किडिंग का खतरा काफी कम हो जाता है। 
कीमत और प्राइस हाइक
कीमत की बात करें तो वर्तमान में इसका एक्स-शोरूम प्राइस ₹10,19,000 है। हालांकि, 22 सितंबर से इसमें 6% यानी करीब ₹70,000 की बढ़ोतरी होगी। ऐसे में अगर आप इसे खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है। यह भी पढ़ें:
🧿Jio LYF 5G लॉन्च, ₹9,999 में 200MP कैमरा और 5000mAh बैटरी और 5G धमाका!
