₹4 लाख तक सस्ती हुई MG Gloster, अगस्त में सभी MG कारों पर जबरदस्त डिस्काउंट

Ekta Gulhane
3 Min Read
MG Gloster

फेस्टिव सीजन नज़दीक आते ही MG Gloster ने अपने पॉपुलर मॉडल्स पर अगस्त महीने में भारी डिस्काउंट ऑफर की घोषणा की है। ग्राहकों को कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर, कॉरपोरेट बेनिफिट और लॉयल्टी रिवार्ड्स के जरिए ₹28,000 से लेकर ₹4 लाख तक की बचत का मौका मिल रहा है। इस लिमिटेड-पीरियड ऑफर में MG Comet EV, Astor, Hector, ZS EV और Gloster शामिल हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

MG Comet EV

कॉम्पैक्ट और मॉडर्न डिजाइन वाली MG Comet EV पर भी आकर्षक डिस्काउंट दिए जा रहे हैं।

  • 2024 Excite FC और Exclusive FC मॉडल्स पर ग्राहकों को ₹56,000 तक की बचत मिलेगी।
  • 2024 Excite और Exclusive वेरिएंट्स पर ₹28,000 का ऑफर है।
  • वहीं 2025 मॉडल्स में Exclusive FC, Excite FC और Blackstorm वेरिएंट्स पर ₹56,000 तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
  • जबकि 2025 के Excite और Exclusive वेरिएंट्स पर ₹28,000 तक की छूट दी जा रही है।

MG Astor

MG Astor के Sprint पेट्रोल मैनुअल मॉडल पर भी ग्राहकों को फायदा होगा।

  • इसमें ₹20,000 का लॉयल्टी बोनस और ₹15,000 का कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल है।
  • यानी कुल ₹35,000 तक की बचत मिल सकती है।

MG Hector

भारत में खूब पसंद की जाने वाली MG Hector (पेट्रोल और डीजल, 5/6/7 सीटर वेरिएंट्स) पर भी अगस्त में ऑफर लागू है।

  • इसमें ₹20,000 का लॉयल्टी बोनस और ₹20,000 का कॉरपोरेट डिस्काउंट मिलाकर कुल ₹40,000 का फायदा मिलेगा।

MG ZS EV

EV चाहने वालों के लिए MG ZS EV पर भी आकर्षक छूट दी जा रही है।

  • Executive ट्रिम पर ₹1.34 लाख तक का डिस्काउंट मिल सकता है।
  • बाकी ट्रिम्स पर भी ₹40,000 तक की छूट उपलब्ध है।
  • यह उन खरीदारों के लिए शानदार मौका है जो प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV लेना चाहते हैं।

MG Gloster

कंपनी का फ्लैगशिप मॉडल MG Gloster इस महीने सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर कर रहा है।

  • ग्राहकों को ₹3.50 लाख का कैश डिस्काउंट और ₹50,000 का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।
  • यानी कुल ₹4 लाख की बचत, जिससे इस लग्जरी SUV को बेहद आकर्षक कीमत पर खरीदा जा सकता है।

कुल मिलाकर, अगस्त 2025 में MG Motors ने ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर्स की बारिश की है। अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह सही समय साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

🧿Jio LYF 5G लॉन्च, ₹9,999 में 200MP कैमरा और 5000mAh बैटरी और 5G धमाका!

Share This Article
Follow:
Ekta Gulhane is a passionate writer with a strong academic background in business management. She has completed her MBA from Pune University, where she developed analytical and communication skills that now complement her writing journey. From an early stage, Ekta has been deeply interested in current affairs and storytelling. Her passion for writing news articles has grown into a commitment to deliver accurate, engaging, and reader-friendly content. With a blend of professional knowledge and creative expression, she aspires to contribute meaningfully to the field of journalism and digital media.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *