अगर आप एक मिड-साइज़ SUV खरीदने की सोच रहे हैं तो Maruti Suzuki Victoris आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। हाल ही में लॉन्च हुई इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹10.50 लाख है। कंपनी ने इसे सीधे तौर पर लोकप्रिय SUVs जैसे कि Creta, Seltos, Taigun, Kushaq, Grand Vitara, Aster, Tata Curve और Hyundai Creta से मुकाबला करने के लिए पेश किया है। आइए इस कार के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Maruti Suzuki Victoris इंजन और पावरट्रेन
सबसे पहले बात करें इंजन और पावरट्रेन की तो Maruti Suzuki Victoris तीन अलग-अलग इंजन ऑप्शन के साथ आती है। इसमें 1.5 लीटर माइल्ड-हाइब्रिड, 1.5 लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड और 1.5 लीटर पेट्रोल-CNG इंजन शामिल हैं। ट्रांसमिशन ऑप्शन्स में 5-स्पीड मैनुअल, e-CVT और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिए गए हैं। खास बात यह है कि इसमें AllGrip 4×4 वेरिएंट भी मिलता है, जो SUV की ऑफ-रोडिंग क्षमता को और बढ़ाता है।
Maruti Suzuki Victoris कलर ऑप्शन्स
अगर आप कार के रंग को लेकर अधिक विकल्प चाहते हैं तो Victoris निराश नहीं करेगी। यह SUV 10 से अधिक पेंट शेड्स में उपलब्ध है, जिसमें Mystic Green, Sizzling Red, Magma Gray, Splendid Silver, Arctic White और Bluish Black शामिल हैं। साथ ही डुअल-टोन कॉम्बिनेशन जैसे रेड के साथ ब्लैक रूफ या सिल्वर के साथ ब्लैक रूफ भी मिलते हैं। 
वेरिएंट्स और फीचर्स
मारुति सुजुकी Victoris को छह वेरिएंट में लॉन्च किया गया है – LXi, VXi, ZXi, ZXi(O), ZXi+ और ZXi+(O)। प्रत्येक वेरिएंट में फीचर्स की मात्रा बढ़ती जाती है।
Maruti Victoris LXi
बेस वेरिएंट होने के बावजूद इसमें कई अच्छे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें हैलोजन प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED टेललाइट्स, क्रोम ग्रिल और सिल्वर स्किड प्लेट शामिल हैं। इंटीरियर में डुअल-टोन ब्लैक और आइवरी थीम, 4.2-इंच TFT डिस्प्ले, 60:40 स्प्लिट सीट्स और एडजस्टेबल हेडरेस्ट्स मिलते हैं। सुरक्षा के लिए छह एयरबैग, ABS-EBD, ESP, हिल होल्ड और ब्रेक असिस्ट जैसी सुविधाएं दी गई हैं।
Maruti Victoris VXi
इस वेरिएंट में LED लाइट बार, बॉडी-कलर्ड ORVMs और डोर हैंडल्स, रूफ रेल्स और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। तकनीकी तौर पर इसमें रिवर्स पार्किंग कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और Suzuki Telematics शामिल हैं। स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट में ड्राइव मोड्स और 10.25-इंच डिजिटल डिस्प्ले भी दिया गया है।
Maruti Victoris ZXi और ZXi(O)
ये वेरिएंट ज्यादा प्रीमियम अनुभव देते हैं। इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, DRLs, फॉग लाइट्स, 17-इंच ब्लैक एलॉय व्हील्स और पैनोरमिक सनरूफ (ऑप्शनल) जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इंटीरियर में ऑटो-डिमिंग IRVM, वायरलेस चार्जर और पावर्ड टेलगेट जैसी तकनीकें दी गई हैं। 
Maruti Victoris ZXi+ और ZXi+(O)
यह टॉप वेरिएंट है और इसमें सबसे ज्यादा लग्ज़री फीचर्स मिलते हैं। इसमें 17-इंच डायमंड-कट एलॉय व्हील्स, वेंटिलेटेड सीट्स, एम्बिएंट लाइटिंग, HUD, एयर प्यूरीफायर और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स शामिल हैं। AllGrip वेरिएंट में हिल डिसेंट कंट्रोल और मल्टीपल टेरेन मोड्स (स्नो, स्पोर्ट, लॉक, ऑटो) भी दिए गए हैं। साथ ही Level-2 ADAS इसे और स्मार्ट बनाता है।
यह भी पढ़ें:
🧿Jio LYF 5G लॉन्च, ₹9,999 में 200MP कैमरा और 5000mAh बैटरी और 5G धमाका!
