Vivo के सब-ब्रांड iQOO की नई Neo सीरीज़ – iQOO Neo 11 और Neo 11 Pro – जल्द ही लॉन्च हो सकती है। ताज़ा लीक में खुलासा हुआ है कि इन मिड-रेंज स्मार्टफोन्स में 100W फास्ट चार्जिंग, 2K रेजोल्यूशन वाली OLED डिस्प्ले और लेटेस्ट फ्लैगशिप प्रोसेसर दिए जा सकते हैं।
iQOO Neo 11 सीरीज़ में क्या-क्या होगा खास?
✅ 2K रेजोल्यूशन डिस्प्ले के साथ शानदार विजुअल एक्सपीरियंस
✅ 100W फास्ट चार्जिंग — मिनटों में फुल बैटरी
✅ Snapdragon 8 Elite और Dimensity 9500 चिपसेट
✅ Ultrasonic इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर
✅ मेटल मिड-फ्रेम वाला प्रीमियम डिज़ाइन
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस में भी धांसू
- iQOO Neo 11 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट
- Neo 11 Pro में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर
- दोनों डिवाइसेज़ में लगभग 6.8 इंच की बड़ी OLED स्क्रीन
- गेमिंग के लिए iQOO का खास Q-सीरीज़ चिप भी हो सकता है शामिल
बैटरी और चार्जिंग:
पहले लीक में यह भी सामने आया था कि iQOO Neo 11 सीरीज़ में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, लेकिन नई जानकारी के मुताबिक, फोन में 100W चार्जिंग के साथ बैलेंस्ड बैटरी पर ध्यान दिया गया है।
पिछले मॉडल से कितना अलग?
- iQOO Neo 10 Pro में था Dimensity 9400 SoC और 6100mAh बैटरी
- Neo 10 को भारत में Snapdragon 8s Gen 4 चिप और 120W चार्जिंग के साथ लॉन्च किया गया था
- Neo 11 सीरीज़ में बेहतर डिस्प्ले, फिंगरप्रिंट स्कैनर और नई डिज़ाइन मिलने की उम्मीद है
यह भी पढ़ें:
🧿Jio LYF 5G लॉन्च, ₹9,999 में 200MP कैमरा और 5000mAh बैटरी और 5G धमाका!
