भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिलों में से एक Hero Splendor Plus अब और भी आसान फाइनेंस विकल्प के साथ उपलब्ध है। अगर आप पूरी रकम एक बार में नहीं चुका सकते, तो बाइक फाइनेंस आपके लिए बेहतर विकल्प है। इसमें आपको सिर्फ थोड़ी डाउन पेमेंट करनी होती है और बाकी रकम आप मासिक किस्तों (EMI) में चुका सकते हैं।
Hero Splendor Plus फीचर्स और कीमत
Hero Splendor Plus अपनी शानदार माइलेज, आरामदायक राइड और कम मेंटेनेंस कॉस्ट के लिए जानी जाती है। यही कारण है कि यह शहरों से लेकर गांवों तक लोगों की पहली पसंद बनी हुई है।
यह बाइक तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹80,166 से शुरू होकर ₹81,416 तक जाती है। यहां हम आपको इसके बेस वेरिएंट (स्टैंडर्ड) की जानकारी दे रहे हैं। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹80,166 है। इसमें ₹6,413 RTO और ₹6,251 इंश्योरेंस जोड़ने पर इसकी ऑन-रोड कीमत ₹92,830 होती है।
Hero Splendor Plus EMI प्लान
अगर आप Splendor Plus को ₹20,000 डाउन पेमेंट पर खरीदते हैं, तो बाकी ₹72,830 के लिए आपको बैंक से लोन लेना होगा। यह लोन अगर आप 5 साल के लिए 10% वार्षिक ब्याज दर पर लेते हैं, तो आपकी मासिक EMI ₹1,547 बनेगी। यानी 5 साल में आपको बैंक को ₹20,015 ब्याज के रूप में चुकाना होगा और इस तरह बाइक की कुल लागत ₹1,12,845 हो जाएगी।
EMI कैसे करें कम?
आपकी EMI मुख्य रूप से तीन फैक्टर पर निर्भर करती है – लोन राशि, ब्याज दर और रिपेमेंट अवधि। अगर आप अपनी मासिक किस्त (EMI) कम करना चाहते हैं, तो डाउन पेमेंट बढ़ा सकते हैं। जितना ज्यादा डाउन पेमेंट होगा, उतना कम लोन लेना पड़ेगा और EMI घट जाएगी। इसके अलावा, आप लोन अवधि भी बढ़ा सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आप 3 साल की बजाय 5 साल का लोन लेते हैं तो आपकी EMI कम होगी, हालांकि लंबे समय में आपको ज्यादा ब्याज चुकाना पड़ेगा।
Hero Splendor Plus सिर्फ ₹20,000 में घर लाएं जानें फीचर्स, कीमत और EMI प्लान
Ekta Gulhane is a passionate writer with a strong academic background in business management. She has completed her MBA from Pune University, where she developed analytical and communication skills that now complement her writing journey.
From an early stage, Ekta has been deeply interested in current affairs and storytelling. Her passion for writing news articles has grown into a commitment to deliver accurate, engaging, and reader-friendly content. With a blend of professional knowledge and creative expression, she aspires to contribute meaningfully to the field of journalism and digital media.
Leave a comment
