Best Battery Life Phones Under 12,000 आज के समय में स्मार्टफोन का सबसे ज़्यादा इस्तेमाल बैटरी पर ही निर्भर करता है। गेमिंग, सोशल मीडिया, ऑनलाइन क्लासेस और वीडियो कॉलिंग सब कुछ बैटरी को जल्दी खत्म कर देता है। ऐसे में अगर आप भी एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जिसकी बैटरी लंबी चले और दाम भी बजट में हो, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। यहां हम बता रहे हैं 12,000 रुपये से कम कीमत में मिलने वाले टॉप 3 स्मार्टफोन, जिनमें मिलती है दमदार बैटरी लाइफ और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट।
इसके अलावा, Flipkart की अगस्त 2025 लाइव सेल के दौरान आपको इन फोन पर कैशबैक और डिस्काउंट ऑफर भी मिल सकते हैं।
👉 पढ़ें और भी: Best Gaming Phones Under 12,000 In India
1. iQOO Z9x 5G
इस लिस्ट का पहला फोन है iQOO Z9x 5G, जो 6000 mAh की पावरफुल बैटरी के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी आसानी से 2 दिन तक चल जाती है। इसके साथ मिलता है 44W फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है।
- डिस्प्ले: 6.72 इंच FHD+ LCD, 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस
- प्रोसेसर: Snapdragon 6 Gen 1
- कैमरा: 50MP AI रियर कैमरा + 8MP सेल्फी कैमरा
- स्टोरेज: 6GB/8GB RAM + 128GB इंटरनल (1TB तक एक्सपेंडेबल)
- कीमत: 6GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये
2. OPPO K13x 5G
दूसरे नंबर पर है OPPO K13x 5G, जो 6000 mAh बैटरी और 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। यह फोन सिर्फ एक घंटे में फुल चार्ज हो सकता है।
- डिस्प्ले: 6.67 इंच LCD, HD+ रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट
- कैमरा: 50MP AI डुअल रियर कैमरा + 8MP फ्रंट कैमरा
- सॉफ्टवेयर अपडेट्स: 2 साल तक OS अपडेट और 3 साल सिक्योरिटी पैच का वादा
- स्टोरेज: 4GB RAM + 128GB इंटरनल
- कीमत: 11,999 रुपये
👉 पढ़ें और भी: Best Camera Phones Under 12,000 In 2025
3. Redmi 14C 5G
लिस्ट का तीसरा फोन है Redmi 14C 5G। इसमें 5160 mAh बैटरी दी गई है, जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। हालांकि, बॉक्स में केवल 10W चार्जर दिया जाता है, और 18W चार्जर अलग से खरीदना होगा।
- प्रोसेसर: Snapdragon 4 Gen 2
- डिस्प्ले: 6.6 इंच HD+ LCD, स्मूद परफॉर्मेंस
- कैमरा: 50MP + 2MP डुअल रियर कैमरा + 8MP सेल्फी कैमरा
- स्टोरेज: 4GB/6GB RAM, 64GB–128GB इंटरनल (1TB तक एक्सपेंडेबल)
- अन्य फीचर्स: साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, प्रीमियम Starlight डिज़ाइन
- कीमत: 9,498 रुपये (4GB RAM + 64GB वेरिएंट)
यह भी पढ़ें:
🧿Jio LYF 5G लॉन्च, ₹9,999 में 200MP कैमरा और 5000mAh बैटरी और 5G धमाका!
