Sampoorna 25th September 2025 Written Update एपिसोड की शुरुआत कोर्ट में होती है जहाँ मित्तल, आकाश की जमानत के लिए बहस कर रही होती है। इस बीच, गवाही देते समय नायना अचानक चक्कर खाकर बेहोश हो जाती है। जज तुरंत आदेश देते हैं कि उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाए। नायना के दोस्त उसे कोर्टरूम से बाहर ले जाते हैं।
जज नायना की DNA Test की अपील स्वीकार करते हैं और ऐलान करते हैं कि अगली सुनवाई टेस्ट के चार दिन बाद होगी। तब तक आकाश पुलिस कस्टडी में ही रहेगा। पुलिस, आकाश को ले जाती है। कुलजीत, मित्ती पर गुस्सा निकालती है और कहती है कि अगर वह अस्पताल नहीं जाती, तो आकाश को ज़मानत मिल जाती।
आकाश के पिता उसे चुप कराते हैं। मित्तल, अमृता की दलीलों की तारीफ़ करता है। अमृता, मित्ती को समझाती है कि वह सबसे पहले एक औरत है, फिर किसी की पत्नी। आकाश, इंस्पेक्टर सत्येंद्र से प्रिथ्वी से मिलने की इजाज़त माँगता है। सत्येंद्र मान जाता है। प्रिथ्वी आकाश को भरोसा दिलाता है कि सब ठीक हो जाएगा। मित्ती, खुद को आकाश की जमानत न मिलने के लिए दोषी मानती है। चिराग उससे पूछता है कि रमेश ने क्यों कहा कि वह अपने पिता जैसा न बने। मित्ती उसे समझाती है कि रमेश, आकाश को नहीं जानता लेकिन वह जानती है।
Sampoorna 25th September 2025 Written Update महत्वपूर्ण घटनाएँ
| घटना | विवरण |
|---|---|
| कोर्ट में बेहोश हुई नायना | जज ने तुरंत उसे अस्पताल भेजने का आदेश दिया |
| DNA Test का आदेश | जज ने नायना की याचिका मानते हुए चार दिन बाद सुनवाई तय की |
| आकाश की कस्टडी | DNA Test रिपोर्ट आने तक आकाश पुलिस कस्टडी में रहेगा |
| अस्पताल में नायना से मुलाक़ात | परिवार भावुक हुआ, लेकिन उसके मामा ने धमकियों का ज़िक्र किया |
| मित्ती का संदेह | उसे शक है कि अमृता ने नायना को DNA Test के लिए राज़ी किया |
गुड़िया और सैंडी, मित्ती और नायना के मामले पर चर्चा करते हैं। सैंडी कहता है कि नायना सच बोल रही है। इस बीच, मित्ती गुड़िया को कॉल करके कहती है कि वह अस्पताल जाएगी। अगले दिन, अस्पताल में नायना के परिवारजन उससे मिलने आते हैं। सत्येंद्र को इसकी जानकारी मिलती है। नायना अपनी फैमिली को देखकर भावुक हो जाती है। उसका मामा उसे चेतावनी देता है कि परिवार को धमकियाँ मिल रही हैं और वह उसके बताए अनुसार ही काम करे। एपिसोड के अंत में, मित्ती घरवालों को कहती है कि उसे बाहर जाना है, लेकिन पिता मना कर देते हैं। फिर भी, मित्ती जिद पर अड़ी रहती है।
Precap
आने वाले एपिसोड में, नायना एक वीडियो रिकॉर्ड करती है जिसमें वह कहती है कि उसके सभी आरोप झूठे थे। इसके बाद आकाश जेल से रिहा हो जाता है और उसका परिवार उसे खुशी से घर लाता है। वहीं, मित्ती को प्रिथ्वी से पता चलता है कि नायना को पैसे देकर बयान बदलवाया गया। यह भी पढ़ें:
🧿Jio LYF 5G लॉन्च, ₹9,999 में 200MP कैमरा और 5000mAh बैटरी और 5G धमाका!
